नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से 30 विद्यार्थियों का अपहरण किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:10 IST2021-03-12T18:10:44+5:302021-03-12T18:10:44+5:30

Gunmen kidnap 30 students from school in Nigeria | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से 30 विद्यार्थियों का अपहरण किया

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से 30 विद्यार्थियों का अपहरण किया

लागोस (नाइजीरिया), 12 मार्च (एपी) बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर कम से कम 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसी क्षेत्र में कुछ हफ्ता पहले भी ऐसी ही घटना हुयी थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात कदुना राज्य में फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन, अफका में हुयी।

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरूवान ने एक बयान में कहा कि करीब 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया गया है। इन विद्यार्थियों में छात्र व छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल के कई कर्मचारियों का भी अपहरण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह हमला "सशस्त्र डाकुओं" के एक बड़े गिरोह द्वारा किया गया। सेना ने हमलावरों से 180 कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित छुड़ा लिया था। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए।

अरुवान ने कहा कि सुरक्षा बल लापता विद्यार्थियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gunmen kidnap 30 students from school in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे