लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड मॉल में गोलीबारी करने वाला बंदूकधारी ढेर, 26 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2020 13:23 IST

हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था। बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ और ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, ‘‘ मैं थक गया हूं।थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल के अनुसार बंदूकधारी को मौत के घाट उतारने के अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया।

थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 26 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी आखिरकार मारा गया। पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली। ‘क्राइम सप्रेशन डिवीजन’ के प्रमुख जीराभोब भुरिदेज ने ‘एएफपी’ को बताया कि हमलावर करीब ‘‘ 30 मिनट पहले’’ (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजे से) मारा गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो ने हमलावर को मार गिराया। इस पूरे अभियान में सैकड़ों सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

कोराट के एक डॉक्टर नारिनरात पित्चायाकमीन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मृतकों की आधिकारिक संख्या 20 है और 42 अन्य घायल हुए हैं। वहीं नौ की सर्जरी की जा रही है। ’’ इससे पहले मृतक संख्या 21 बताई गई थी। अभी यह स्प्ष्ट नहीं है कि बहुमंजिला परिसर में और लोग अब भी फंसे हुए हैं या नहीं। थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल के अनुसार बंदूकधारी को मौत के घाट उतारने के अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश उसे गोली लग गई और वह बच नहीं पाया।’’

हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था। बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ और ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी थी।

फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, ‘‘ मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।’’ फेसबुक के एक प्रवक्ता ने इस पूरे वाकये पर कहा, ‘‘ हमने अपनी सेवा से बंदूकधारी का अकाउंट हटा दिया है और हम इस घटना संबंधी हर सामग्री को जल्द से जल्द हटाने के लिए लगातार काम करेंगे।’’  

टॅग्स :थाईलैंडहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला