नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:43 IST2021-12-10T17:43:24+5:302021-12-10T17:43:24+5:30

Gunmen attack mosque in Nigeria, kill 16 | नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या की

लागोस, 10 दिसंबर (एपी) उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि अन्य का अपहरण कर लिया । एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हमला बृहस्पतिवार को नाइजर राज्य के मशेगु इलाके में बआरे गांव में हुआ। स्थानीय सरकार के चेयरमेन अल हसन ईसा माजाकुका ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों हमलावर गांव में घुसे और मस्जिद में इबादत कर रहे लोगों की हत्या कर उनका सामान लूट लिया।

अधिकारी ने फोन पर एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को बताया, ''वे (बंदूकधारी) काफी खतरनाक थे। उन्होंने हमारे 16 लोगों की हत्या कर दी और कई का अपहरण कर लिया। हम अपहरण किये गए लोगों की संख्या नहीं जानते। ''

नाइजीरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या केवल नौ बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gunmen attack mosque in Nigeria, kill 16

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे