लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ग्वादर होटल हमले में पांच लोगों की मौत, तीन आतंकियों को किया ढेर

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:29 IST

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा का सुरक्षा बलों ने पूरी इमारत को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया है साथ ही हमलावरों द्वारा छोड़े गए विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के तीन आतंकवादी शनिवार को पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुस गए थे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।

Open in App

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदरगाह शहर ग्वादर स्थित एक पांच सितारा होटल पर शनिवार को तीन सशस्त्र आतंकवादियों के हमले में कम से आठ लोग मारे गए, जिनमें चार नागरिक और एक नौसैनिक शामिल हैं।पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा का सुरक्षा बलों ने पूरी इमारत को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया है साथ ही हमलावरों द्वारा छोड़े गए विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया है। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के तीन आतंकवादी शनिवार को पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में घुस गए थे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।तीनों आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घातक हमले की रविवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी हमला देश की आर्थिक परियोजनाओं एवं समृद्धि को “नाकाम” करने की कोशिश थी।पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि सुरक्षा बलों ने सफाई अभियान पूरा कर लिया है। इसमें पांच लोग मारे गए और तीन आतंकवादी ढेर हो गए। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?