लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:46 IST

Open in App

फोर्ट लॉडरडेल, छह सितंबर (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा में हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने एक महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी । फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने इसकी जानकारी दी ।

शेरिफ ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में घायल होने के बाद हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया ।

उन्होंने बताया कि 11 साल की एक लड़की जिसे सात गोली लगी है वह इसमें बच गयी है।

पोक काउंटी के शेरिफ ग्रेजी जूड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमलावर की पहचान 33 साल के ब्रायन रिले के रूप में की गयी है और उसे रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि रिले इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर काम कर चुका है और जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने की की कोशिश की ।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि रिले मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसने अचानक ही लोगों पर गोली बारी शुरू कर दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी ।

जूड ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कहा है कि वह उसे अक्सर कहा करता था कि वह सीधे ईश्वर से बातचीत कर सकता है ।

उन्होंने बताया कि रिले ने पूछताछ में कहा, ‘‘उनलोगों ने अपने जीवन यापन के लिये भीख मांगी और मैने उन्हें मार डाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा