लाइव न्यूज़ :

गुइलेर्मो लासो इक्वाडोर के राष्ट्रपति चुने गए, पेरू में शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:06 IST

Open in App

क्वीटो (इक्वाडोर), 13 अप्रैल (एपी) इक्वाडोर में दक्षिणपंथी ‘क्रिएटिंग ऑपरच्यूनिटीज’ पार्टी के उम्मीदवार गुइलेर्मो लासो को राष्ट्रपति चुना गया है और निकटवर्ती देश पेरू में 18 में से किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिले, जिसके कारण अब शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

दोनों दक्षिण अमेरिकी देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कड़े जन स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रविवार को मतगणना हुई।

इक्वाडोर में पूर्व बैंकर लासो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं निवर्तमान राष्ट्रपति आंद्रेस अराउज को कड़े मुकाबले में हराकर जीत हासिल की और देश में लंबे समय से चला आ रहा वामदल ‘सिटीजन रेवोल्यूशन मूवमेंट’ का करीब एक दशक पुराना शासन समाप्त हो गया।

लासो ने जीत के बाद कहा, ‘‘पहला कदम अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना, निवेश बढ़ाना और रोजगार पैदा करना होगा, ताकि इक्वाडोर के लोग विदेश नहीं जाएं, इक्वाडोर में रहें और यहां रह कर अपने परिवारों के लिए देखे गए सपने पूरे करें।’’

इक्वाडोर में चुनाव अधिकारियों ने विजेता की घोषणा नहीं की, लेकिन अराउज ने रविवार को अपनी हार स्वीकार कर ली।

इस बीच पेरू में राष्ट्रपति पद के चुनाव में 18 में से किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत मत नहीं मिल सके, जिसके कारण अब छह अप्रैल को शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

निर्वाचन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 90 प्रतिशत मतों की गणना के अनुसार, वामपंथी पेड्रो कासटिलो को 18.9 प्रतिशत, विपक्ष के नेता कीको फुजिमोरी को 13.2 प्रतिशत, दक्षिणपंथी अर्थशास्त्री हर्नांडो डी सोतो को 11.86 प्रतिशत और राफेल लोपेज अलियागा को 11.83 प्रतिशत मत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब