लाइव न्यूज़ :

ग्वाटेमाला बलों ने प्रवासियों के कारवां को रोकने के लिए आंसू गैस, लाठियों का किया इस्तेमाल

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:16 IST

Open in App

वाडो होंडो (ग्वाटेमाला), 18 जनवरी (एपी) ग्वाटेमाला पुलिस और सैन्यबलों ने सड़क पर लगाए गए अवरोधक तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे होंडुरस के प्रवासियों के एक समूह को रोकने के लिए रविवार को आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

इससे पहले की रात भी करीब 2,000 प्रवासियों के समूह को वाडो होंडा में सड़क पर लगाए गए अवरोधकों से पहले रोका गया था।

अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे करीब 100 प्रवासियों ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे ग्वाटेमाला में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ प्रवासी घायल हो गए।

एक प्रवासी ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे सिर पर हमला किया। मैं किसी को परेशान करने के लिए नहीं आया हूं। हम भाई हैं, हम मध्य अमेरिकी हैं। हम केवल यहां से गुजरकर जाना चाहते हैं।’’

बाद में सैकड़ों प्रवासी सड़क पर बैठ गए और उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने जवानों को अपने मध्य अमेरिकी भाई बताते हुए उनसे अपील की कि उन्हें अमेरिका पहुंचने के लिए वहां से गुजरने दिया जाए।

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेक्जांद्रो गियामात्तेई ने कोविड-19 संक्रमण फैल सकने की आशंका के कारण लोगों के समूहों को गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला