लाइव न्यूज़ :

ग्वांतानामो बे के सबसे उम्रदराज कैदी को जल्द ही पाकिस्तान प्रत्यर्पित किया जाएगा: सरकार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 नवंबर पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि ग्वांतानामो बे जेल के सबसे बुजुर्ग कैदी को जल्द ही स्वदेश प्रत्यर्पित किया जाएगा।

सरकार ने शुक्रवार को सीनेट को बताया कि पाकिस्तान का 73 वर्षीय एक व्यक्ति, जो क्यूबा में अमेरिकी बेस पर ग्वांतानामो बे निरोधक केन्द्र में सबसे उम्रदराज कैदी है, जल्द ही देश लौट आएगा।

संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अली मोहम्मद खान ने कहा कि सैफुल्ला पराचा को अलकायदा से संबंधों के संदेह में बंद रखा गया है, लेकिन कभी किसी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पराचा के जल्द ही पाकिस्तान लौट आने की उम्मीद है।

प्रश्नकाल के दौरान, जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के सीनेटर मुश्ताक अहमद ने पूछा था कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी जेल समीक्षा बोर्ड की मंजूरी के बावजूद पराचा पाकिस्तान क्यों नहीं लौटे हैं। उनके सवाल का जवाब देते हुए, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री खान ने कहा कि सरकार पराचा और कुछ अन्य पाकिस्तानियों को ग्वांतानामो बे से वापस लाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, सीनेट को एक लिखित जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के संपर्क में है और दोनों देश पराचा के पाकिस्तान प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पराचा को अलकायदा से संबंध रखने के आरोप अमेरिकी खुफिया कर्मियों ने 2003 में थाईलैंड से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला