ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता को विफल करार दिया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 00:09 IST2021-11-06T00:09:01+5:302021-11-06T00:09:01+5:30

Greta Thunberg calls UN climate talks a failure | ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता को विफल करार दिया

ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता को विफल करार दिया

ग्लासगो, पांच नवंबर (एपी) जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने कहा है कि ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता अभी तक ‘‘विफल’’ है। थनबर्ग ने नेताओं पर नियमों में जानबूझ कर खामियां छोड़ने का आरोप लगाया।

सम्मेलन स्थल के बाहर एक रैली में थनबर्ग ने गैर-बाध्यकारी संकल्पों के बजाय प्रदूषण करने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्त नियमों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व के नेता निश्चित तौर पर सच्चाई से डरते हैं, फिर भी वे कितनी भी कोशिश कर लें, वे इससे बच नहीं सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे वैज्ञानिक सहमति को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं और वे हम लोगों अनदेखा नहीं कर सकते, जिनमें उनके अपने बच्चे भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Greta Thunberg calls UN climate talks a failure

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे