लाइव न्यूज़ :

ग्रीनपीस प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में प्रदूषण का बचाव किये जाने की कोशिशों के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:37 IST

Open in App

बर्लिन,21 अक्टूबर (एपी) पर्यावरण समूह ग्रीनपीस की प्रमुख ने बृहस्पतिवार को आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में देशों और निगमों द्वारा अपने-अपने प्रदूषण का बचाव किये जाने की कोशिशों के खिलाफ चेतावनी दी।

ब्रिटेन की मेजबानी में ग्लासगो में यह सम्मेलन होने वाला है। इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को खतरनाक स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिए विश्व के अंतिम सर्वश्रेष्ठ अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, जलवायु कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सम्मेलन से पहले पर्दे के पीछे लॉबिंग शुरू हो गई है, जो एक महत्वाकांक्षी समझौते तक पहुंचने की कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकती है।

दरअसल, यह समझौता 2015 के पेरिस समझौते के अनुरूप ग्लोबल वार्मिंग की सीमा को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने को सुनिश्चित करेगा।

ग्रीनपीस इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक जेनिफर मोर्गन ने कहा, ‘‘यह ग्लासगो सम्मेलन सचमुच में एक अहम क्षण है जहां सरकारों को साहसी होने की जरूरत है।’’

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर संयुक्त राष्ट्र विज्ञान समिति की एक हालिया रिपोर्ट की विषय वस्तु में कुछ देशों द्वारा कथित तौर पर बदलाव किये जाने का जिक्र किया।

मोर्गन ने कहा कि पर्दे के पीछे इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं और जलवायु संकट का हल करने की दिशा में सभी कोशिशों को कुछ देश रोकने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...