लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन का असर, ग्रीनलैंड में तेजी से पिघल रही है बर्फ

By भाषा | Updated: December 10, 2018 13:30 IST

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के उपग्रह से लिए गए 25 साल के आंकड़ों के इस्तेमाल से किए गए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि ग्रीनलैंड में बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज हो गई है।

Open in App

बदलते मौसम का असर हमारे पर्यावरण पर लगातार हो रहा है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग से लगातार पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकते हैं कि दुनिया की कई बर्फीली जगहों की जमी बर्फ गर्मी के कारण पिघल रही हैं। हाल ही में एक आंकड़े सामने आए हैं जिससे पता चला है कि ग्रीनलैंड में जमी बर्फ लगातार पिघर रही है। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के उपग्रह से लिए गए 25 साल के आंकड़ों के इस्तेमाल से किए गए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि ग्रीनलैंड में बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज हो गई है।यह अध्ययन पत्रिका अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में साल 1992 और 2016 के बीच यूरोपीय रिमोट सेंसिंग उपग्रह एन्विसैट और क्रायोसैट अभियान से एकत्रित किए गए रडार एल्टीमेट्री डेटा का इस्तेमाल किया गया है।ईसीए के जलवायु परिवर्तन पहल के जरिए काम कर रहे वैज्ञानिकों के एक दल ने कहा कि नब्बे के दशक की शुरुआत में मामूली अंतर दिखा लेकिन उपग्रह में साल 2003 के बाद से बर्फ का तेजी से पिघलना देखा जा सकता है।शोध के मुख्य लेखक लुईस सैंडबर्ग सोरेनसन ने कहा, ‘‘पूरे 25 साल की अवधि में पता चलता है कि बर्फ का ज्यादातर हिस्सा ग्रीनलैंड की पश्चिम, उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्व घाटियों में पिघल रहा है।’’ वैश्विक जलवायु प्रणाली में ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए यह उत्तर अटलांटिक में समुद्र के प्रवाह को प्रभावित करती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा