लाइव न्यूज़ :

ग्रीनहाउस गैस के स्तर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, कटौती कम हुई

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:15 IST

Open in App

जिनेवा, 25 अक्टूबर (एपी) कोरोना महामारी के दौरान ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में आई अस्थायी कमी के बावजूद ग्रीनहाउस गैस सांद्रता (सघनता) पिछले साल नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई और पिछले दशक के वार्षिक औसत की तुलना में अधिक तेज दर से बढ़ी। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

यह खबर ऐसे समय आई जब संयुक्त राष्ट्र के जलवायु कार्यालय ने चेतावनी दी कि ग्लोबल वार्मिंग पर अंकुश लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत उत्सर्जन में कटौती के अपने लक्ष्य को पूरा करने से दुनिया दूर है।

दोनों घोषणाएं स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की शुरुआत से कुछ दिन पहले हुईं। कई पर्यावरण कार्यकर्ताओं, नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होने वाला ‘सीओपी 26’ कार्यक्रम वर्ष 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में निर्धारित लक्ष्यों के लिए ठोस प्रतिबद्धताओं के वास्ते महत्वपूर्ण अवसर है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव पेटेरी तालास ने वातावरण में उष्मा को प्रभावित करने वाली गैसों पर अपनी एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन में सीओपी26 में जलवायु परिवर्तन वार्ताकारों के लिए एक स्पष्ट, वैज्ञानिक संदेश है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीनहाउस गैस सांद्रता में वृद्धि की वर्तमान दर से हम इस सदी के अंत तक पेरिस समझौते के 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस (2.7-3.6 फ़ारेनहाइट) के लक्ष्य से अधिक तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।"

रिपोर्ट के अनुसार, 1750 से पहले पूर्व-औद्योगिक युग में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड की सांद्रता सभी स्तरों से ऊपर थी, जब मानव गतिविधियों ने "पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बाधित करना शुरू कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला