लाइव न्यूज़ :

तुर्की से तनाव के बीच यूनान, अमेरिका ने रक्षा समझौते का विस्तार किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर (एपी) पड़ोसी देश तुर्की के साथ तनाव के बीच यूनान ने अमेरिका से अपने रक्षा सहयोग समझौते में विस्तार के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये, जो अमेरिकी बलों को यूनान के सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की मंजूरी देता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और यूनान के विदेश मंत्री निकोस डेंडियास ने वाशिंगटन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किया। डेंडियास ने बताया कि यह समझौता अमेरिकी बलों को यूनान में चार अतिरिक्त सैन्य अड्डों पर ‘‘विस्तारित क्षमता’’ के साथ प्रशिक्षण और संचालन की अनुमति प्रदान करता है।

समझौते पर हस्ताक्षर के बाद डेंडियास ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह किसी के खिलाफ समझौता नहीं है...।’’ हालांकि उन्होंने उल्लेख किया कि नए समझौते से अब अमेरिकी सेना की मौजूदगी तुर्की से महज कुछ मील की दूरी पर रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह यूनान और अमेरिका के बीच समझौता है और इसका उद्देश्य दोनों देशों की स्थिरता और समृद्धि है।’’ यूनान का तुर्की के साथ समुद्री और हवाई सीमा विवाद है और उसकी अधिकांश रक्षा रणनीति फ्रांस और अमेरिका के साथ घनिष्ठ सैन्य सहयोग पर केंद्रित है।

यूनान के अधिकारी पश्चिम एशिया, यूरोप और अन्य जगहों पर भागीदारों के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौतों को भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को समझौते के बाद अमेरिका और यूनान को ‘‘दो गौरवशाली, मजबूत नाटो सहयोगी बताया जो अपने गठबंधन को लेकर बेहद प्रतिबद्ध’’ हैं।

यूनान के अधिकारियों ने कहा कि यह समझौता पांच साल तक चलेगा और हर साल यह स्वत: ही नवीनीकृत होता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा