लाइव न्यूज़ :

यूनान नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमें के गवाह की विमान हादसे में मौत की जांच करेगा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:36 IST

Open in App

एंथेंस, 14 सितंबर (एपी) यूनान के अधिकारियों ने मंगलवार को इजराइल के उस निजी विमान हादसे की जांच शुरू की जिसमें इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टचार के मुकदमे में अभियोजन पक्ष के गवाह की मौत हो गई थी।

इजराइली संचार विभाग के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैम गेरॉन, उनकी पत्नी एस्थर की देर सोमवार को सामोस द्वीप पर विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। इजराइली विदेश मंत्रालय ने पीडित की पहचान की। दोनों की उम्र 69 साल थी। इजराइल ने कहा कि विदेश मंत्रालय और वाणिज्य दूतावास के अधिकारी शवों को वापस लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

गेरॉन उन 300 गवाहों में शामिल थे जिन्हें अभियोजक ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे में बतौर गवाह सूचीबद्ध किया था। नेतन्याहू पर कथित तौर पर अमीर सहयोगियों से महंगे उपहार लेने का आरोप है। नेतन्याहू मौजूद समय में इजराइली संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यूनान का हवाई दुर्घटना जांच और उड्डयन बोर्ड हादसे की वजह की जांच कर रहा है। एक इंजन के इस विमान ने इजराइल के हाइफा से उड़ान भरी थी और सामोस हवाई अड्डे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब