यूनान: चाकू हमले में चार घायल, व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:11 IST2021-07-07T17:11:00+5:302021-07-07T17:11:00+5:30

यूनान: चाकू हमले में चार घायल, व्यक्ति गिरफ्तार
एथेंस, सात जुलाई (एपी) एथेंस में बुधवार को चाकू हमले में चार लोग घायल हो गए और एक संदिग्ध को पुलिस ने इस संबंध में हिरासत में लिया। यूनान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हमला राजधानी के एक उपनगर में हुआ। एक व्यक्ति ने एक दुकान के बाहर बड़े चाकू से राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि यह हमला जोगराफु इलाके में हुई। पुलिस ने एक यूनानी व्यक्ति को घटनास्थल के नजदीक स्थित उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। चार लोगों को अस्पताल में चाकू के जख्म के साथ भर्ती किया गया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।