लाइव न्यूज़ :

यूनान: शरणार्थी नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:49 IST

Open in App

एथेंस, 25 दिसंबर (एपी) एजियन सागर में शुक्रवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका के पलट जाने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 16 हो गई। इसके साथ ही नौकाओं संबंधी तीन हालिया दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या कम से कम 30 हो गई।

यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाय तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

तटरक्षक बल ने बताया कि मध्य एजियन में पारोस द्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर शुक्रवार देर रात नौका पलट जाने के बाद 63 लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने तटरक्षक बल को बताया कि नौका पर करीब 80 लोग सवार थे। तटरक्षक बल ने शुक्रवार देर रात 13 लोगों की मौत की खबर दी थी लेकिन शनिवार तड़के तीन और लोगों के शव बरामद हुए।

नौका को निकट के बंदरगाह लाया गया है और अधिकारियों ने बताया कि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले, एंटीकिथेरा द्वीप के पास एथेंस से करीब 235 किलोमीटर (145 मील) दक्षिण में एक चट्टानी टापू से एक नौका के बृहस्पतिवार को टकरा जाने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना