लाइव न्यूज़ :

इस कंपनी के बॉस ने खुद की 7 करोड़ घटाई सैलरी, कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाकर किया 50 लाख

By स्वाति सिंह | Updated: February 29, 2020 19:13 IST

ग्रैविटी पेमेंट्स चलाने वाले डैन ने पहली बार 2015 में सभी 120 स्टाफ की सैलरी 50 लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया। तब डैन ने अपनी करीब 8 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी से 7 करोड़ रुपये की कटौती की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे ग्रैविटी पेमेंट्स के बॉस ने अचानक खुद की सैलरी घटाने का फैसला किया।डैन प्रिस ने अपने टीनेज में एक कंपनी की शुरुआत की थी।

करोड़ों रुपये सालाना सैलरी पाने वाले अमेरिका के कार्ड पेमेंट कंपनी ग्रैविटी पेमेंट्स के बॉस ने अचानक खुद की सैलरी घटाने का फैसला किया। डैन प्रिस ने अपने टीनेज में एक कंपनी की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी अच्छा कारोबार कर रही थी।

लगभग 5 साल पहले एक दिन उन्हें पता चला कि उनकी एक करीबी दो नौकरी करने के बावजूद घर के खर्च जुटाने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं। वह इस बात से बेहद दुखी हुए। तभी उन्होंने अपनी को लेकर विचार किया। इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी सैलरी को कम और सभी स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया।

बीबीसी में छपी एक खबर के मुताबिक, ग्रैविटी पेमेंट्स चलाने वाले डैन ने पहली बार 2015 में सभी 120 स्टाफ की सैलरी 50 लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया। तब डैन ने अपनी करीब 8 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी से 7 करोड़ रुपये की कटौती की थी। यही नहीं आज भी वे इस विचार पर कायम हैं और उन्होंने अपनी सैलरी मिनिमम ही रखी है। अपने इस फैसले के बाद डैन अमेरिका में असमानता के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख चेहरे बन गए हैं।

डैन का कहना है कि 'लोग भूखे रहते हैं या उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है, उनके फायदे उठाए जाते हैं, ताकि कोई और किसी ऊंची बिल्डिंग के पेंटहाउस में सोने की चेयर पर बैठ सके। हमारा समाज लालच की की प्रशंसा करता है और बढ़ावा देता है।'

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा