लाइव न्यूज़ :

विशिष्ट गुणों वाला ग्राफीन कोविड वेरिएंट का पता लगाने में उपयोगी : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून वैज्ञानिकों ने अब तक के ज्ञात सबसे पतले और सबसे मजबूत पदार्थों में शामिल ग्राफीन का इस्तेमाल प्रयोगशाला में कोविड-19 का पता लगाने में किया और उनका कहना है कि इसके जरिए सटीकता से, तुरंत कोरोना वायरस तथा इसके स्वरूपों के संक्रमण की जानकारी मिल सकती है।

इलिनोइस विश्वविद्यालय, शिकागो के अनुसंधानकर्ताओं ने डाक टिकट से भी 1000 गुणा पतले ग्राफीन की पतली परत को जोड़कर यह अध्ययन किया। उन्होंने कोरोना वायरस पर स्पाइक प्रोटीन को निशाना बनाने के लिए इन परतों पर एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया। इसी प्रोटीन के जरिए वायरस इंसानों की कोशिका में प्रवेश करता है और संक्रमण होता है।

अध्ययनकर्ताओं ने कोरोना वाायरस के नमूनों को ग्राफीन की पतली परत पर छोड़कर आण्विक स्तर के कंपन का आकलन किया। इन परतों का इस्तेमाल मर्स जैसे अन्य कोरोना वायरस के परीक्षण में किया गया।

शोध पत्रिका ‘एसीएस नैनो’ में मंगलवार को प्रकाशित अध्ययन में कहा गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित नमूने के कारण एंटीबॉडी से युक्त ग्राफीन की परत का कंपन बदल गया। लेकिन, जिन नमूनों में संक्रमण नहीं था या दूसरे कोरोना वायरस में यह कंपन नहीं बदला। पांच मिनट तक तरंगों में बदलाव का आकलन रमण स्पेक्ट्रोमीटर के जरिए किया गया।

इलिनोइस विश्वविद्यालय, शिकागो के प्रोफेसर और शोध के अग्रणी लेखक विकास बेरी ने बताया, ‘‘हम कई साल से ग्राफीन सेंसर विकसित करने का काम रहे हैं। पूर्व में हमने कैंसरग्रस्त कोशिकाओं और एएलएस के लिए डिटेक्टर बनाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 और इसके स्वरूपों का सटीकता और जल्दी से पता लगाने की जरूरत है और इस अध्ययन में यह बदलाव लाने की क्षमता हैं। परिष्कृत सेंसर अत्यधिक संवेदनशील है और कोविड का पता लगा सकता है। यह जल्द परिणाम दे सकता है और किफायती भी है।’’

कार्बन एडवांस्ड मैटेरियल एंड प्रोडक्ट (सीएएमपी) के शोधकर्ता गेरेट लिंडेमन ने कहा कि प्रयोगशाला जांच उपकरण के तौर पर इस प्रौद्योगिकी के वर्तमान में काफी फायदे हैं। बेरी ने कहा कि दुनिया में ज्ञात सबसे मजबूत पदार्थ ग्राफीन में कई विशिष्ट खासियतें हैं जिससे सेंसर के लिए यह बहुत उपयोगी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें