लाइव न्यूज़ :

ग्रैमी पुरस्कार विजेता लोक गायिका नैंसी ग्रिफिथ का निधन

By भाषा | Updated: August 14, 2021 11:27 IST

Open in App

नैशविले (अमेरिका), 14 अगस्त (एपी) ग्रैमी पुरस्कार विजेता लोक गायिका एवं गीतकार नैंसी ग्रिफिथ का निधन हो गया है। टेक्सास से 68 वर्षीय ग्रिफिथ के ‘लव एट द फाइव एंड डाइम’ जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए।

उनकी प्रबंधन कंपनी ‘गोल्ड माउंटेन एंटरटेनमेंट’ ने कहा कि ग्रिफिथ का शुक्रवार को निधन हुआ। कंपनी ने मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। गोल्ड माउंटेन एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा, ‘‘यह नैंसी की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद एक सप्ताह तक कोई औपचारिक बयान या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की जाए।’’

वर्ष 1994 में ग्रिफिथ ने अपने गीत ‘अदर वॉयसेज, अदर रूम्स’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्होंने अन्य लोक गायकों के साथ मिलकर काम किया और लिली लॉवेट और एमिलू हैरिस जैसे कलाकारों के कॅरियर को उभारने का काम किया। 2008 में ग्रिफिथ को ‘अमेरिकन म्युजिक एसोसिएशन’ से ‘लाइफटाम अचीवमेंट ट्रेलब्लेजर अवार्ड’ मिला। डेरियस रकर, कंट्री गायिका सूजी बोगसेस समेत कई कलाकारों ने ग्रिफिथ के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब