लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक सिग्नल पर अश्वेत अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में गवर्नर ने समीक्षा का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 08:52 IST

Open in App

रिचमॉन्ड (अमेरिका), 12 अप्रैल (एपी) अमेरिका में वर्जीनिया के गवर्नर ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दो पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत सैन्य अधिकारी पर मिर्च का स्प्रे करते हुए बंदूक तानने का वीडियो सामने आने के बाद मामले में स्वतंत्र जांच की वकालत की है।

गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने रविवार को अपने ट्वीट में दिसंबर 2020 में हुई घटना को ‘‘बेहद व्यथित’’ करने वाला बताया और कहा कि उन्होंने वर्जीनिया राज्य की पुलिस को विंडसर शहर में ट्रैफिक सिग्नल पर जो कुछ भी हुआ, उस मामले में समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

अमेरिकी सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट कैरन नजारियो ने इस महीने की शुरुआत में विंडसर पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नजारियो ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन पर अपनी बंदूक तानी, उन्हें अपशब्द कहे तथा मिर्च का स्प्रे डाला और जमीन पर गिराने के लिए बलप्रयोग किया।

नॉर्थम ने कार्रवाई की समीक्षा का निर्देश देते हुए अपने बयान में कहा, ‘‘हमारा राष्ट्रमंडल पुलिस सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। लेकिन वर्जीनिया के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें पुलिस की मदद से काम करते रहना है। सब पर समान कानून लागू होता है और अपराध के लिए लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।’’

हालांकि विंडसर पुलिस के अधिकारी डेनियल क्रॉकर ने एक रिपोर्ट में कहा कि उनका मानना है कि वह उच्च जोखिम वाला ट्रैफिक सिग्नल था और नजारियो ने पुलिस से बच निकलने की कोशिश की।

अटॉर्नी जनरल आर्थर ने बताया कि नजारियो ने पुलिस अधिकारी से बचने की कोशिश नहीं की बल्कि वह एक उचित और सुरक्षित स्थान पर रुकने की कोशिश कर रहे थे।

शहर के प्रबंधक ने वर्जीनिया-पायलट ऑफ नॉर्फोक को बताया कि क्रॉकर और अन्य आरोपी अधिकारी अब भी पुलिस विभाग में कार्य कर रहे हैं। विंडसर, रिचमॉन्ड से करीब 112 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।

विंडसर पुलिस प्रमुख और शहर के मेयर ने हालांकि मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात