लाइव न्यूज़ :

लीबिया में प्रवासियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 4000 लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:34 IST

Open in App

काहिरा, दो अक्टूबर (एपी) पश्चिम लीबिया में सरकार की ओर से प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है और सैकड़ों महिलाओं तथा बच्चों समेत 4,000 प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार को गारगरेश शहर में की गई और अधिकारियों ने इसे अवैध प्रवासन तथा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सुरक्षा अभियान बताया। कार्रवाई का नेतृत्व गृह मंत्रालय ने किया लेकिन यह नहीं बताया गया कि किसी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में लिए गए अवैध प्रवासियों की संख्या 500 बताई थी लेकिन शनिवार को कहा कि ऐसे लोगों की संख्या चार हजार है। गारगरेश में प्रवासी और शरणार्थी बड़ी संख्या में हैं। यह स्थान लीबिया की राजधानी त्रिपोली से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

नाटो समर्थित बलों द्वारा 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को खत्म करने के बाद से अफ्रीका तथा पश्चिम एशिया से भागे और बेहतर जीवन की आशा में यूरोप जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए लीबिया रास्ते में पड़ने वाला एक प्रमुख स्थान बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला