लाइव न्यूज़ :

सरकार के सैनिक यमन के शहर होदेदा से बाहर निकले, विद्रोहियों ने दोबारा कब्जा किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:49 IST

Open in App

सना, 13 नवंबर (एपी) यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के प्रति निष्ठावान सैनिक बंदरगाह शहर होदेदा से वापस चले गये जिसके बाद विद्रोहियों ने दोबारा अपनी स्थिति वहां मजबूत कर ली है । यमन के अधिकारियों एवं संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जानकारी दी ।

संयुक्त अरब अमीरात समर्थित संयुक्त बल ने कहा कि होदेदा से सैनिकों की अन्यत्र तैनाती की गयी है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा कराए गए संघर्ष विराम समझौते के बीच अब शहर में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हूती विद्रोहियों से शहर का कब्जा अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देने के लिये बल ने सरकार की आलोचना की । संयुक्त बल का कहना है कि विद्रोहियों ने 2018 के समझौते का बार बार उल्लंघन किया ।

युद्धविराम का अवलोकन कर रहे संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन ने कहा कि सरकार के प्रति निष्ठावान बल शहर और शहर के दक्षिणी इलाकों से हट गए हैं जहां हूतियों ने कब्जा कर लिया है। उसने कहा कि सैनिकों की वापसी से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गयी ।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा समर्थित सरकारी बलों द्वारा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर पर नियंत्रण के लिए 2018 में कार्रवाई शुरू किये जाने के बाद हूतियों के साथ होदेदा में भारी लड़ाई शुरू हो गयी थी ।

महीनों की झड़पों के बाद, युद्धरत पक्षों ने दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसमें शहर में संघर्ष विराम और 15,000 से अधिक कैदियों का आदान-प्रदान करना शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना