लाइव न्यूज़ :

सरकार बीमार खालिदा जिया को उपचार के लिए विदेश जाने दे: परिवार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:19 IST

Open in App

ढाका, 15 नवंबर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के परिवार ने सोमवार को सरकार को आवेदन देकर पूर्व प्रधानमंत्री को अच्छे चिकित्सा उपचार के लिए विदेश ले जाने की अनुमति मांगी।

मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 76 वर्षीय प्रमुख फरवरी 2018 से भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल कैद की सजा काट रही हैं। वह कुछ समय से गठिया, मधुमेह, गुर्दे, आंखों की समस्याओं और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित हैं।

जिया की छोटी बहन सेलिमा इस्लाम ने कहा कि परिवार ने गृह मंत्रालय में याचिका दायर कर उन्हें विदेश ले जाने की अनुमति मांगी है।

सेलिमा ने संवाददाताओं से कहा, "हम सरकार से उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने का आग्रह कर रहे हैं। उनकी (जिया) हालत बहुत खराब है।’’

जिया के बड़े बेटे और बीएनपी के कार्यवाहक प्रमुख तारिक रहमान लंदन में हैं जिन्हें ढाका की एक अदालत ने "भगोड़ा" घोषित कर रखा है।

सेलिमा ने कहा कि डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जिया को विदेश में बेहतर इलाज की जरूरत है।

वर्तमान में, जिया एवरकेयर अस्पताल की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं, जहां उन्हें हालत बिगड़ने के बाद 13 नवंबर को ले जाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा