लाइव न्यूज़ :

‘‘आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार’’

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:40 IST

Open in App

(वि 12 शीर्षक में बदलाव के साथ रिपीट)

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ सितंबर अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सांसदों ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाने की तालिबान की घोषणा पर घोर आपत्ति जताई है।

तालिबान ने अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाने की मंगलवार को घोषणा की। इस सरकार में शामिल एक सदस्य का नाम वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल है।

रिपब्लिकन अध्ययन समिति ने कहा,‘‘ मूर्ख मत बनिए। तालिबान सरकार में कुछ भी अधिक उदारवादी नहीं है। यह आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार है।’’

यह समिति प्रतिनिधि सभा में विपक्षियों का सबसे बड़ा ‘कॉकस’ है और जिम बैंक्स इसके प्रमुख हैं। सांसद टिम बुचेट ने कहा,‘‘ तालिबान के नए मंत्रिमंडल में ग्वांनतेनामो बे जेल के कैदी, आतंकवादी और अलकायदा तथा हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी संगठनों से ताल्लुक रखने वाले अन्य लोग शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार चलाने के अपने तरीकों और कट्टरपंथी मान्यताओं को त्यागने का कोई इरादा नहीं रखते और बाइडन प्रशासन ‘‘अमेरिकी नागरिकों तथा उसके सहयोगियों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर बेवकूफों की तरह भरोसा कर रहे हैं।’’

बुचेट ने कहा,‘‘ राष्ट्रपति बाइडन को कुछ हिम्मत दिखानी चाहिए और तालिबान को यह जता देना चाहिए वे अमेरिकियों को खतरे में नहीं डाल सकते और न ही किसी आतंकवादी घटना को अंजाम दे सकते हैं, अन्यथा उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’’ रिपब्लिकन सांसद ने कहा,‘‘ यह आतंकवादियों की, आतंकवादियों के द्वारा और आतंकवादियों के लिए सरकार है। ’’

वहीं सांसद बेन सासे ने कहा,‘‘ राष्ट्रपति बाइडन पता नहीं किस मुगालते में हैं कि तालिबान दयालु हो गया है और सुधर गया है। यह सब बकवास है।’’ सासे खुफिया मामलों पर संसद की प्रवर समिति के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हक्कानी तालिबान का नया गृह मंत्री है।’’

सांसद क्लैडिया टेनी ने कहा कि यह एक धर्मशासित सरकार है। वहीं सांसद सकॉट फ्रैंकलिन ने ट्वीट किया,‘‘ नया तालिबान पुराने तालिबान के ही जैसा है साथ ही वर्तमान में वांछित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?