लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 13:26 IST

Open in App

पेशावर, सात जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री के विशेष सूचना सहायक कामरान बंगश ने एक बयान में अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। केपी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वह दिलीप कुमार के निधन से दुखी हैं। दिलीप कुमार का जन्म पेशावर में हुआ था, जिन्होंने यहां से भारतीय सिनेमा में एक दिग्गज अभिनेता बनने तक का सफर तय किया।

बयान में कहा गया, ‘‘ दिवंगत दिलीप साहब का उनके जन्म स्थल पेशावर में लोग बुहत सम्मान करते हैं। पेशावर के लोगों के लिए उनकी सेवाओं, प्यार और स्नेह के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’’

अभिनेता का जन्म पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में रहने वाले एक परिवार के घर 11 दिसम्बर 1922 को हुआ था। पाकिस्तान उनके पैतृक आवास को पहले ही राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुका है और उनके नाम पर इसे संग्रहालय में बदलने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। कुमार 1990 के दशक में पेशावर आए थे, उस समय उनका भव्य स्वागत किया गया था।

हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। वह पिछले मंगलवार से मंबई के हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब