लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार से बहु प्रवेश पर्यटक वीजा बहाल करने का आग्रह

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:04 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 17 नवंबर कोविड-19 के कारण लगी यात्रा पाबंदी के डेढ़ साल से भी अधिक समय बाद भारत के टीके की खुराक ले चुके विदेशी पर्यटकों को यात्रा की अनुमति देने के बाद न्यूयॉर्क में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी भारत सरकार से पहले से जारी और वैध कई वर्षों के लिए बहु प्रवेश पर्यटक वीजा बहाल करने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि पर्यटकों को यात्रा में आसानी हो।

भारत ने सोमवार से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए और वह पहले पांच लाख विदेशी पर्यटक वीजा निशुल्क जारी कर रहा है। नया जारी होने वाला पर्यटक/ई-पर्यटक वीजा एक बार प्रवेश के लिए 30 दिन तक की अवधि वाला वीजा होगा।

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष भंडारी ने भारत सरकार से विदेशी पर्यटकों को उनके मौजूदा पर्यटक वीजा पर यात्रा की अनुमति दी जो पांच और 10 वर्षों के लिए जारी किए जाते हैं। भंडारी ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि पर्यटकों को नए वीजा के लिए आवेदन देने के अतिरिक्त बोझ से नहीं गुजरना होगा। इससे प्राधिकारियों पर भी नया वीजा जारी करने का बोझ कम हो जाएगा।

भंडारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पांच, 10 वर्षों के बहु प्रवेश वाले भारतीय वीजा रखने वाले विदेशी पर्यटकों को देश में प्रवेश की मंजूरी दी जानी चाहिए। अगर आवश्यकता पड़ती है तो प्राधिकारी उनके भारत पहुंचने पर वीजा पर ठहरने की सीमित अवधि के साथ मुहर लगा सकते हैं। यह अधिक सुविधाजनक और बाधा रहित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा के शुरू होने के बावजूद अब भी लोग ताज महल या कुतुब मीनार देखने नहीं जा रहे हैं। जो यात्रा कर रहे हैं वे ऐस लोग हैं जो अपने माता-पिता, परिवारों, दोस्तों से मिलना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने महामारी के कारण करीब दो साल से नहीं देखा है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को बहु प्रवेश पर्यटक वीजा जल्द ही बहाल करने चाहिए ताकि भारत में अपने प्रियजनों से मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को यात्रा में आसानी हो सके।

भंडारी ने कहा कि वह गृह मंत्रालय से इसका अनुरोध करेंगे और उम्मीद जतायी कि वह मामले पर गौर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला