रूस को सबक सिखाने के लिए Google का बड़ा फैसला, यूक्रेन के समर्थन में इस App को किया डिसएबल, YouTube से हो रही कमाई पर भी लगाई रोक

By आजाद खान | Updated: February 28, 2022 13:57 IST2022-02-28T10:37:38+5:302022-02-28T13:57:27+5:30

इससे पहले गूगल ने कई YouTube चैनल्स के कमाई पर भी लगा रोक लगाकर रूस को आर्थिक मामलों में कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

Google took big decision teach Russia lesson disabled this app Ukraine support also banned YouTube channel rt earnings | रूस को सबक सिखाने के लिए Google का बड़ा फैसला, यूक्रेन के समर्थन में इस App को किया डिसएबल, YouTube से हो रही कमाई पर भी लगाई रोक

रूस को सबक सिखाने के लिए Google का बड़ा फैसला, यूक्रेन के समर्थन में इस App को किया डिसएबल, YouTube से हो रही कमाई पर भी लगाई रोक

HighlightsRussia Ukraine Crisis पर गूगल ने बड़ा फैसला लिया है।उसने पूरे यूक्रेन में इस एप को डिसएबल कर दिया है।गूगल ने कई YouTube चैनल्स के कमाई पर भी लगा रोक लगा दिया है।

Russia Ukraine Crisis:यूक्रेन पर हमले के कारण पूरी दुनिया में इसका विरोध हो रहा है और ऐसे में रूस की मुसिबतें भी लगातार बढ़ रही है। दुनिया के कई देशों ने रूस पर तरह-तरह की पाबंदिया लगाई है। ऐसे में Alphabet Inc के Google ने रूस के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। Google ने यूक्रेन निवासियों की सुरक्षा के लिए देश में Google Maps के कुछ टूल को टेम्परेरी के लिए बंद कर दिया है। इस पर कंपनी का कहना है कि रूसी इस एप का गलत इस्तेमाल न करें इसलिए ऐसा कदम उठाया गया है। 

गूगल ने भी दिखाई रूस के खिलाफ सख्ती

अमेरिकी कंपनी गूगूल ने भी फेसबुक (Facebook) को फॉलो करते हुए अपने गूगल मैप की सेवा को फिलहाल के लिए यूक्रेन में बंद कर दिया है। कंपनी द्वारा यह कदम तब उठाया गया है जब फेसबुक ने कई रूसी सरकारी पेजों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया था। इस पर बोलते हुए गूगल ने कहा कि उन्होंने ग्लोबली इस फीचर को यूक्रेन के लिए डिसेबल कर दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि ऐसा करने से पहले उसने रिजनल अथॉरिटी समेत अन्य सोर्स से बात भी की थी। 

रूस की YouTube चैनल्स के कमाई पर भी लगा रोक

आपको बता दें कि इससे पहले Alphabet Inc ने रूस के कई YouTube चैनल्स के कमाई पर भी लगा रोक लगा दिया था। इन चैनल्स की YouTube एड्स से होने वाली कमाई अब इनके मालिकों को नहीं मिलेगी। रूसी YouTube चैनल्स में RT समेत कई और चैनल्स शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि इस कदम से रूस की कमर टुटेगी जिससे उसे इस युद्ध को रोकने के लिए मजबूर करेगा। यहीं नहीं फेसबुक ने भी अपने एप के एक्सेस को रूस में सीमित कर दिया गया है। इससे वहां के लोगों में काफी दिक्कतें हो रही है। 
 

Web Title: Google took big decision teach Russia lesson disabled this app Ukraine support also banned YouTube channel rt earnings

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे