लाइव न्यूज़ :

भुगतान, रोजगार देने में पक्षपात के आरोपों का निबटारा 26 लाख डॉलर की राशि देकर करेगी गूगल

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:45 IST

Open in App

सान रेमन (कैलिफोर्निया), दो फरवरी (एपी) कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में महिला इंजीनियरों और एशियाई मूल के लोगों के साथ भेदभाव करने के आरोपों का निबटारा करने के एवज में गूगल 5,500 से अधिक कर्मचारियों और नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को 26 लाख डॉलर की राशि का भुगतान करेगी।

इस समझौते की घोषणा सोमवार को की गई तथा इससे चार वर्ष पुराना वह मामला भी बंद हो जाएगा जो श्रम विभाग ने गूगल जैसी संघीय सरकारी ठेकेदार कंपनियों के भुगतान के तौर तरीकों की समय-समय पर समीक्षा के दौरान शुरू किया था।

आरोप लगे थे कि गूगल ने 2014 से 2017 के बीच महिला इंजीनियरों को समान पद पर आसीन पुरूष इंजीनियरों की तुलना में कम भुगतान किया। इन आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।

वेतन में विसंगतियां गूगल के अनेक कार्यालयों में पाई गई थी जिनमें कैलिफोर्निया, सिएटल और किर्कलैंड तथा वाशिंगटन जैसे कार्यालय शामिल थे।

गूगल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनसे इनकार किया था।

गूगल की ओर से सोमवार को कहा गया, ‘‘हमारा मानना है कि हर किसी को उसके काम के आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए, इस आधार पर नहीं कि वे कौन हैं। हम अपनी नियुक्ति प्रक्रिया और मुआवजा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए भारी निवेश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात