इस देश में जल्द ही बंद हो जाएगा गूगल न्यूज, लिंक्स के लिए करना होगा भुगतान
By मेघना वर्मा | Updated: November 21, 2018 13:09 IST2018-11-21T13:09:02+5:302018-11-21T13:09:02+5:30
यूरोपीय संसद नें नए कॉपीराइट निर्देशों में प्रौद्योगिकी कंपनियों को ऐसे पत्रकारों को भुगतान करना अनिवार्य हो जाएगा जिनसे उन्होंने काम लिया है।

इस देश में जल्द ही बंद हो जाएगा गूगल न्यूज, लिंक्स के लिए करना होगा भुगतान
सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर आपने भी कई बार समाचार पढ़े होंगे। देश और दुनिया की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबर पढ़ने को मिल जाती है। मगर गूगल यूरोपीय यूनियन में जल्द ही गूगन न्यूज बंद हो जाएगा। गूगल ने इस विषय पर जानकारी दिया है कि अगर यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों में न्यूज स्टोरीज उपयोग करने के लिए प्रस्तावित लिंक टैक्स लागू होता है तो वह न्यूज सेवा बंद करने को बाध्य होगा।
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितंबर को यूरोपीय संसद नें नए कॉपीराइट निर्देशों में प्रौद्योगिकी कंपनियों ऐसे पत्रकारों को भुगतान करना अनिवार्य हो जाएगा जिनसे उन्होंने काम लिया है। बदले हुए नियम के प्रभाव को लाने के लिए सदस्य देश को कानूनों को मसौदा तैयार करना होगा।
इस विषय पर सर्च इंजन के न्यूज के उपाध्यक्ष रिचर्ड जिंग्रास ने द गार्जियन को बताया कि गूगल वर्तमान प्रस्तावों को लेकर चिंतित है जिसे नए खबर प्रकाशकों की छतिपूर्ति के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अब गूगल न्यूज का भविष्य इसी पर निर्भर करता है कि ईयू नए कानूनों को बदलने की इच्छा दिखाए।
ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल लिंक्स के लिए भुगतान कराने का प्रयास हो रहा है। इससे पहले भी 2014 में स्पेन ने कानून पारित कर नई लिंक्स के लिए भुगतान को कहा था।