लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी प्रकाशकों के साथ विवाद में गूगल पर लगा 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:57 IST

Open in App

पेरिस, 13 जुलाई (एपी) फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने फ्रांसीसी प्रकाशकों के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।

दरअसल, फ्रांसीसी प्रकाशक चाहते थे कि गूगल उनके समाचार के बदले उन्हें भुगतान करे।

नियामक ने चेतावनी दी कि अगर गूगल समाचार प्रकाशकों को मुआवजे का भुगतान करने के तौर तरीकों के बारे में दो महीने के अंदर प्रस्ताव नहीं पेश रकता है तो उस पर प्रति दिन करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से और जुर्माना लगाया जाएगा।

गूगल फ्रांस ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से वह बेहद निराश है और यह जुर्माना ‘‘हमारे मंच पर किए गए प्रयासों या समाचार सामग्री के उपयोग की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है।’’

कंपनी ने कहा कि वह इसके समाधान की दिशा में सद्भावर्ण बातचीत कर रहा है और कुछ प्रकाशकों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के कगार पर है।

यह विवाद यूरोपीय संघ के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है जिसमें गूगल एवं अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों को सामग्री के बदले में प्रकाशकों को क्षतिपूर्ति करने को कहा गया है।

फ्रांसीसी जांच एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में समाचार प्रकाशकों के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए गूगल को अस्थायी आदेश जारी किया था और इन्हीं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मंगलवार को जुर्माना लगाया। गूगल को बार-बार फ्रांसीसी और यूरोपीय संघ के अधिकारियों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निशाना बनाया गया है, जिन्हें बाजार में उसके प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के रूप में देखा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा