B.B. King's 94th Birthday: महान गिटार वादक व संगीतकार को समर्पित है आज का गूगल डूडल, जानिए कौन थे बी.बी. किंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 10:35 IST2019-09-16T08:17:02+5:302019-09-16T10:35:22+5:30

Google Doodle on B.B. King's 94th Birthday: बी बी किंग अपने सुपरहिट गाने 'स्वीट लिटील एंजेल' और 'रॉक मी बेबी' के लिए मशहूर थे। महान संगीतकार बी. बी. किंग का 14 मई, 2015 को निधन हो गया था।

Google Doodle on B.B. King's 94th Birthday: Today's Google Doodle is dedicated to the great guitarist and musician BB King | B.B. King's 94th Birthday: महान गिटार वादक व संगीतकार को समर्पित है आज का गूगल डूडल, जानिए कौन थे बी.बी. किंग

B.B. King's 94th Birthday: महान गिटार वादक व संगीतकार को समर्पित है आज का गूगल डूडल, जानिए कौन थे बी.बी. किंग

Highlights किंग ने अपने 1940 से अपने करियर की शुरूआत की। किंग को 'किंग्स ऑफ ब्लूज' के नाम से भी जाना जाता था। 

आज दुनिया के महान गिटारवादक बी.बी किंग का 94वां जन्मदिन है। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल पेश किया है। बी.बी. किंग के जन्मदिन पर गूगल ने उनके जीवन और काम पर आधारित एक वीडियो के रूप में डूडल बनाया है। जिसमें उनकी पूरी जर्नी को दिखाया गया है।

गूगल ने डूडल के इस खास वीडियो में उनके सबसे फेमस गिटार को प्ले किया है। इसके माध्यम से उनके करियर की जर्नी को दर्शाया गया है। यहां आप वीडियो देख सकते हैं। 

जानिए कौन था बी.बी. किंग 

बी.बी. किंग का नाम रिले बी किंग है। इनका जन्म 16 सितंबर 1925 को अमेरिका में हुआ था। किंग ने अपने 1940 से अपने करियर की शुरूआत की। एक जमाने में उनकी गिनती दुनिया में शीर्ष के तीन गिटार वादकों में होती थी। किंग को 'किंग्स ऑफ ब्लूज' के नाम से भी जाना जाता था। 

बताया जाता है कि रॉलिंग स्टोन मैगजीन ने उन्हें जिमी हेंड्रिक्स और ड्यूने अलमा के बाद विश्व के श्रेष्ठ गिटारिस्ट में स्थान दिया था। किंग हर साल 100 कंसर्ट किया करते थे।

बी बी किंग अपने सुपरहिट गाने 'स्वीट लिटील एंजेल' और 'रॉक मी बेबी' के लिए मशहूर थे। महान संगीतकार बी. बी. किंग का 14 मई, 2015 को निधन हो गया था। ये 89 साल के थे।  

English summary :
B.B King 94th Birthday Special Google Doodle: He was famous for his superhit songs 'Sweet Little Angel' and 'Rock Me Baby'. Great musician b. B. King died on May 14, 2015.


Web Title: Google Doodle on B.B. King's 94th Birthday: Today's Google Doodle is dedicated to the great guitarist and musician BB King

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे