Google doodle celebrates physicist Joseph Plateau: जोसेफ प्लेटू को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, जिनकी खोज से हुआ सिनेमा का जन्म
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 11:15 IST2019-10-14T08:21:32+5:302019-10-14T11:15:12+5:30
physicist Joseph Plateau age Life boigraphy and work on moving images in Hindi: गूगल ने आज का डूडल बेल्जियम के भौतिक विज्ञानी जोसेफ एंटोनी फर्डिनेंट प्लेटू के 218वें जन्मदिन को समर्पित किया है।

Google doodle celebrates physicist Joseph Plateau: जोसेफ प्लेटू को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, जिनकी खोज से हुआ सिनेमा का जन्म
गूगल ने आज का डूडल बेल्जियम के भौतिक विज्ञानी जोसेफ एंटोनी फर्डिनेंट प्लेटू के 218वें जन्मदिन को समर्पित किया है। जोसेफ की खोज से ही आज के सिनेमा का जन्म हुआ है। उन्होंने चलचित्र पर शोध किया और फेनाकिस्टिस्कोप नाम का एक उपकरण बनाया। फेनाकिस्टिस्कोप से चलती तस्वीरों का इलुजन उत्पन्न हुआ जो बाद में चलचित्र के रूप में सामने आया। आज का गूगल डूडल प्लेटू की डिस्क पर आधारित है जिसमें अलग-अलग तरह की तस्वीरें दिखाई देती थीं।
जोसेफ का जन्म 14 अक्टूबर 1801 को बेल्जियम के ब्रुसेल्स शहर में हुआ था। उन्होंने 1829 में फिजिकल और मैथमेटिकल साइंस में स्नातक पूरा किया। ब्रुसेल्स में ही वो अध्यापन भी करते रहे और 1835 में उन्हें घेंट यूनिवर्सिटी में भौतिकी का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
उन्होंने अपने शोध में रेटिना पर प्रकाश के रंग और प्रभाव पर जोर दिया। उनका शोध इस बात पर केंद्रित था कि रेटिना पर चित्र कैसे बनते हैं। अपनी रिसर्च के आधार पर उन्होंने स्ट्रोबोस्कोपिक नाम का यंत्र बनाया। इसमें दो डिस्क होती थी जो परस्पर विपरीत दिशाओं में घूमती थी। जोसेफ उन शुरुआती लोगों में से थे जिन्होंने चलती तस्वीरें दिखाई।