अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आज इस खास अंदाज में मना रहा है गूगल, पेश की 12 कहानियां
By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 8, 2018 08:48 IST2018-03-08T08:29:03+5:302018-03-08T08:48:08+5:30
इन 12 महिलाओं के सम्मान में है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गूगल-डूडल।

International Women's Day Google Doodle 2018| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गूगल डूडल 2018
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गूगल एक खास अंदाज में मना रहा है। गूगल ने अपने इंद्रधनुषी होमपेज पर आज एक अलग तरह का इंटरैक्टिव डूडल बनाया है। इस डूडल में दुनिया भर की 12 महिला आर्टिस्ट का काम है। इस डूडल में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का ऐसा अनुभव साझा किया जिसने उन्हें प्रभावित किया। इस कहानी को तस्वीरों की एक सीरीज में पिरोया गया है। इम 12 महिलाओं की सूची में दक्षिण भारत की कावेरी गोपालाकृष्णन को भी जगह मिली है। उनकी स्टोरी का शीर्षक है 'Up on the Roof'.
गूगल ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, 'प्रत्येक आर्टिस्ट ने तस्वीरों को कहानी के रूप में पिरोया है। इसमें कोई एक पल, कोई व्यक्ति या कोई इवेंट शामिल हो सकता है जिसने एक महिला के रूप में उनकी जिंदगी को प्रभावित किया हो।'
डूडल के बारे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल प्रोजेक्ट हेड अलीसा ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि शब्दों और तस्वीरों के जरिए हम ऐसी कहानी कह पाएं हैं जो इस दिन की स्पिरिट को सार्थक करती है।
इन 12 महिलाओं के सम्मान में है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गूगल-डूडल
| डूडल का शीर्षक | आर्टिस्ट का नाम | देश |
|---|---|---|
| Aarthi the Amazing | इसुरी | कोलंबो, श्रीलंका |
| Homeland | सफा खान | मैनचेस्टर, यूके |
| Ages and Stages | चिहिरो ताकुची | ओसाका, जापान |
| Ntsoaki's Victory | कराबो पॉपी | जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका |
| Inwards | तुनाल्या डुन | बैंकॉक, थाईलैंड |
| Trust | फिलिपा राइस | नॉटिंघम, इंग्लैंड |
| Nov 1989 | एना हैफिस | जर्मनी |
| My Aunt Blossoms | इस्टैली मेजा | मैक्सिको |
| The Box | फ्रैंसेका सना | स्विट्जरलैंड |
| Up on the Roof | कावेरी गोपालकृष्णन | भारत |
| Love | लार्ते | ब्राजील |
| Minutes | टिली वाल्डन | यूनाइटेड स्टेट्स |