लाइव न्यूज़ :

गूगल और फेसबुक मीडिया घरानों को भुगतान करने के समझौते के बेहद करीब: ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 09:55 IST

Open in App

कैनबरा, 15 फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि देश की मीडिया को खबरों के बदले भुगतान करने के मामले में गूगल और फेसबुक ‘महत्वपूर्ण कारोबारी समझौते’ के करीब पहुंच गए हैं। इस समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जहां ऐसे कानून होंगे जिसके तहत इन कंपनियों को खबरों के बदले भुगतान करना होगा।

संसद में मंगलवार को इस संबंध में तैयार मसौदा विधेयक पर विचार किया जाना है। पिछले सप्ताह सीनेट की एक समिति ने सिफारिश की थी कि इस प्रस्तावित नियमन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दरअसल गूगल और फेसबुक ने इस प्रस्ताव के बारे में कहा था कि यह कुछ ऐसा है, जिस पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।

इस विधेयक को तैयार करने में भूमिका निभाने वाले मंत्रियों में से एक जोश फ्राइडनबर्ग ने कहा कि सप्ताहांत में फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग, अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसकी अनुषंगी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से इस विषय पर चर्चा हुई थी। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया घरानों के कार्यकारी अधिकारियों से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी देश ने इस तरह का कदम नहीं उठाया है। यह एक कठिन प्रक्रिया है, जो यह अब भी जारी है और अब तक की बातचीत काफी फलदायक रही है। उन्होंने बाद में ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से बातचीत में कहा कि हम समझौते के ‘बेहद करीब’ हैं। हालांकि गूगल और फेसबुक ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला