लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली मालगाड़ी का परिचालन 10 साल के अंतराल के बाद शुरू

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:31 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 दिसंबर पाकिस्तान, ईरान और तुर्की को जोड़ने वाली एक मालगाड़ी सेवा क्षेत्रीय संपर्क में सुधार और तीनों देशों के बीच व्यापार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए फिर से शुरू की गई है। यह सेवा, 10 से अधिक वर्षों तक निलंबित रही। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की खबर से मिली।

तीनों देशों की योजना भविष्य में इसी मार्ग पर एक यात्री रेल सेवा शुरू करने की भी है।

पाकिस्तान के रेल मंत्री आजम खान स्वाति ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और प्रधानमंत्री के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद के साथ मंगलवार को यहां मार्गल्ला रेलवे स्टेशन पर इस्लामाबाद-तेहरान-इस्तांबुल (आईटीआई) मालगाड़ी शुरू की।

इस अवसर पर तुर्की, ईरान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राजदूत भी मौजूद थे।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटीआई मालगाड़ी का हर मंगलवार को परिचालन होगा जो इस्लामाबाद में मार्गल्ला रेलवे स्टेशन से अपना सफर शुरू करके ईरान के जाहेदन में पहली मंजिल की तरफ बढ़ेगी और फिर इस्तांबुल जाएगी।

इस्लामाबाद से इस्तांबुल के लिए पहली ट्रेन का उद्घाटन 14 अगस्त 2009 को हुआ था।

पाकिस्तान रेलवे के अनुसार इसी तरह, इस्तांबुल से पहली खेप 13 अगस्त, 2010 को इस्लामाबाद पहुंची।

अब तक, पाकिस्तान से तुर्की के लिए आठ ट्रेनें भेजी गई हैं, जिनमें से आखिरी 5 नवंबर, 2011 को लाहौर से रवाना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल