लाइव न्यूज़ :

Gonda-Atlanta murder: अंधाधुंध गोलियां बरसा गोंडा के रहने वाले 58 वर्षीय कारोबारी श्रीराम सिंह की हत्या?, अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर रहे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 18:13 IST

Gonda-Atlanta murder: श्रीराम सिंह के बड़े बेटे अमित सिंह एफबीआई में इंजीनियर हैं जबकि छोटा बेटा अंकुर सिंह अमेरिका में कैंसर विशेषज्ञ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात लोगों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।श्रीराम सिंह की हत्या की खबर बेटे अमित सिंह ने दी।हत्या की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Gonda-Atlanta murder:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 58 वर्षीय डॉ. श्रीराम सिंह की बुधवार को जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका में करीब चार दशक से रह रहे भारतीय शिक्षाविद की हत्या ने उनके जन्मस्थान तुलसीपुर माझा गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया। तुलसीपुर माझा गांव के प्रधान लालजी सिंह ने बताया कि वह (श्रीराम सिंह) कार से अटलांटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। श्रीराम सिंह की हत्या की खबर उनके बेटे अमित सिंह ने दी।

लालजी सिंह ने बताया कि डॉ. सिंह 1990 में अमेरिका के अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह ने हाल ही में अमेरिका में कुछ व्यवसाय शुरू किया था। गांव में रहने वाले डॉ. सिंह के छोटे भाई शिवाजी सिंह ने बताया कि उनके भाई ने अमेरिका जाने से पहले अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी।

उन्होंने बताया कि वहां डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीराम सिंह अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए और तब से वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे थे। उनके भाई ने बताया कि श्रीराम सिंह के बड़े बेटे अमित सिंह एफबीआई में इंजीनियर हैं जबकि छोटा बेटा अंकुर सिंह अमेरिका में कैंसर विशेषज्ञ है।

शिवाजी सिंह के अनुसार, डॉ. सिंह ने अपने सामाजिक कौशल से अमेरिका में गहरी पैठ बनाई थी। लालजी सिंह ने बताया कि श्रीराम सिंह बहुत मिलनसार थे और जब भी यहां आते थे, सभी ग्रामीणों से मिलते थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह आखिरी बार करीब दो साल पहले गांव आए थे और अगले वर्ष मार्च में फिर आने वाले थे। लालजी ने बताया, “गांव के लोग उनकी हत्या से दुखी हैं। उन्होंने सिंह के परिवार को सुरक्षा देने और हत्या की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।” 

टॅग्स :हत्याअमेरिकाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?