लाइव न्यूज़ :

गोल्डन ग्लोब: ‘नोमाडलैंड’, ‘बोराट 2’ ने जीते 2021 के शीर्ष पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:10 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, एक मार्च ‘नोमाडलैंड’ और ‘बोरोट 2’ ने इस 2021 के गोल्डन ग्लोब समारोह में शीर्ष फिल्मों का पुरस्कार जीता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल यह कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया।

चीनी मूल की अमेरिकी फिल्म निमार्ता एवं ‘नोमाडलैंड’ की निर्देशक क्लो झाओ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी पुरस्कार मिला है। वह ऐसी दूसरी महिला फिल्म निर्देशक हैं और एशियाई मूल की पहली महिला निर्देशक हैं, जिन्होंने ग्लोब में अपना परचम लहराया है।

उनकी फिल्म ‘नोमाडलैंड’ एक विधवा की कहानी है, जो नौकरी गंवाने के बाद अपनी कार लेकर सड़क पर निकल जाती है।

मशहूर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ के अभिनेता चैडविक बोसमैन को मरणोपरांत ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिनेता को 2020 में आई फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में निभाई उनकी लीवी ग्रीन की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है।

बौसमैन का चार साल तक आंत के कैंसर से जूझने के बाद पिछले साल अगस्त में 43 साल की उम्र में निधन हो गया था।

उन्हें ‘मोशन पिक्चर’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए यह सम्मान दिया गया।

बोसमैन की पत्नी सिमोन लेडवर्ड ने ‘जूम कॉल’ के जरिए अभिनेता की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया।

भावुक लेडवर्ड ने कहा, ‘‘ वह परमात्मा का शुक्रिया अदा करते। वह अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करते। वह अपने पूर्वजों का उनके मार्गदर्शन और उनके त्याग के लिए शुक्रिया अदा करते।’’

एंड्रा डेय, मोशन पिक्चर ड्रामा की सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के रूप में उभरी हैं। उन्हें ‘द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सेज बिली हॉलीडे’ में गायिका बिली हॉलीडे की भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह का संचालन करने वाले हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने अभिनय श्रेणी में इस बार अश्वेत कलाकारों का भी ध्यान रखा है। गौरतलब है कि अश्वेत कलाकारों की अनदेखी करने को लेकर एसोसिएशन को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

कोरियाई प्रवासी परिवार की कहानी को दर्शाती फिल्म ‘मिनारी’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है।

हालांकि फिल्म को विदेशी फिल्म की श्रेणी में शामिल करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल