लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 12 लाख डॉलर का सोना

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:11 IST

Open in App

ढाका, 22 फरवरी बांग्लादेश में सोमवार को शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सरकारी विमानन कंपनी के एक विमान से लगभग 12 लाख डॉलर मूल्य की सोने की 150 ईंट बरामद की है।

मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

सीमा शुल्क विभाग में सहायक आयुक्त नूरुन्नहर लिली ने बीडी न्यूज को बताया कि अबू धाबी से लौट रहे बिमान बांग्लादेश के विमान बीजी-128 से 17.4 किलोग्राम की सोने की ईंट जब्त की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में तस्करी कर लाए गए और जब्त किए गए सोने की यह सबसे अधिक मात्रा है।

सहायक आयुक्त ने कहा, “हमने 150 ईंट बरामद की है जिनका वजन 17.4 किलोग्राम है। यात्री सीट के ऊपर एसी पैनल की तलाशी करने पर यह सोना मिला।”

लिली ने समाचार वेबसाइट को बताया कि सोने की कीमत 12 लाख अमेरिकी डॉलर (10 करोड़ टका) है।

उन्होंने कहा कि तस्करों की पकड़ने की कोशिश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना