लाइव न्यूज़ :

माली में दूसरे तख्तापलट के बाद गोइता ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:38 IST

Open in App

बमाको, सात जून (एपी) माली में पूर्व सैन्य शासक कर्नल असिमी गोइता ने सोमवार को कार्यवाहक सरकार के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

माली में सैन्य शासन को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा अलग-थलग किये जाने के बढ़ते दबाव के बीच राजधानी बमाको में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अफ्रीकी संघ ने माली की सदस्यता को पहले ही निलंबित कर दिया है और फ्रांस ने गोइता पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाने के प्रयास में माली की सेना के साथ अपने संयुक्त सैन्य अभियानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

गोइता ने अगस्त, 2020 में माली में हुए तख्तापलट का नेतृत्व किया था और वह पिछले साल से ही देश के उप राष्ट्रपति पद पर काबिज थे। गोइता को फरवरी 2022 में चुनाव कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्रीय ब्लॉक मध्यस्थता कर रहा है। इस ब्लॉक को पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय (इकोवास) के रूप में जाना जाता है। इकोवास ने एक नए प्रधानमंत्री को तुरंत नामित करने और एक नई समावेशी सरकार बनाने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब