लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 से होने वाली साप्ताहिक मौतें अक्टूबर के बाद से सबसे कम

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:34 IST

Open in App

जिनेवा, सात जुलाई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनिया भर में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, जबकि एक सप्ताह में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या घटकर अक्टूबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को महामारी पर अपनी नवीनतम साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में यह भी कहा कि यूरोपीय क्षेत्र के 53 देशों में संक्रमण के मामलों में 30 प्रतिशत तक की "तेज वृद्धि" हुई है, जबकि इस दौरान अफ्रीका में कोविड-19 से होने वाली मौतों में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, अमेरिका को छोड़कर डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत आने वाले सभी देश और दक्षिण पूर्व एशिया में पिछले सप्ताह मौतों में वृद्धि हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 28 जून से चार जुलाई के बीच कोविड​​​-19 के 26 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में मामूली वृद्धि थी, जबकि सप्ताह में दर्ज की गई मौतों की संख्या सात प्रतिशत घटकर 54,000 रह गई। यह अक्टूबर के बाद से सबसे कम साप्ताहिक आंकड़ा है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अधिकांश नए मामले ब्राजील और भारत में आए हैं, हालांकि इन दो देशों में भी संक्रमण के साप्ताहिक मामलों की संख्या घट रही है। इसके साथ ही कोलंबिया, इसके बाद इंडोनेशिया और ब्रिटेन में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल