लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह कोविड-19 के करीब 30 लाख मामले आए : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:42 IST

Open in App

जिनेवा, 14 जुलाई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि नौ सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में कमी आने के रूझान के बाद पिछले सप्ताह दुनिया में कोरोना वायरस के करीब 30 लाख मामले आए और मौत के मामलों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस तरह पिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि सबसे ज्यादा ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन से संक्रमण के मामले आए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में सबसे पहले पहचान के बाद अब तक ‘डेल्टा स्वरूप’ के 111 देशों में मामले आ चुके हैं और आगामी महीनों में वैश्विक स्तर पर इसी स्वरूप के ज्यादा मामले होंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि आगे कोविड-19 का और संक्रामक स्वरूप उभर सकता है और सामाजिक दूरी, अन्य नियमों का पालन नहीं करने से कई देशों में ज्यादा मामले आने, अस्पतालों में मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

डब्ल्यूएचओ ने माना कि कई देश अब कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को खत्म करने के ‘दबाव’ का सामना कर रहे हैं लेकिन आगाह किया कि ‘भीड़भाड़ और यात्रा के दौरान संक्रमण के प्रसार के गलत आकलन से वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?