लाइव न्यूज़ :

किसी एक देश द्वारा वैश्विक नियम नहीं बनाए जा सकते : चिनफिंग ने अमेरिका पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:08 IST

Open in App

बीजिंग, 25 अक्टूबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ अंतरराष्ट्रीय नियम सभी देशों के लिए बिना किसी अपवाद के एक जैसे होने चाहिए और किसी एक देश द्वारा वैश्विक नियम नहीं बनाए जा सकते हैं। उनका परोक्ष इशारा अमेरिका की तरफ था।

शी ने यहां कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र के अधिकार एवं नियमों को बनाए रखना चाहिए और बहुपक्षता के लिए मिलजुलकर काम कना चाहिए।’’ वह संयुक्त राष्ट्र में चीन के ‘‘वैध स्थान’’ की बहाली और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में वीटो शक्ति के साथ स्थायी सदस्य बनाए जाने की 50वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे।

शी ने कहा, ‘‘देशों को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए जिसके केंद्र में संयुक्त राष्ट्र हो और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का मूल मानक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों एवं उद्देश्यों पर आधारित होना चाहिए।’’

अमेरिका और इसके सहयोगियों पर परोक्ष हमला करते हुए शी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय नियम संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा बनाया जाना चाहिए न कि किसी एक देश या देशों के समूह द्वारा।’’

चीन और अमेरिका के बीच रिश्तों में काफी खटास आ गई है। दोनों देशों के बीच वाणिज्य, विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की आक्रामक सैन्य पहल और हांगकांग तथा शिनजियांग में मानवाधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर वाद-विवाद जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला