लाइव न्यूज़ :

बाल यौन उत्पीड़न के वैश्विक नेटवर्क का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:39 IST

Open in App

कैनबरा, 11 नवंबर (एपी) अमेरिका के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया में बाल यौन उत्पीड़न के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ जो अमेरिका, कनाडा, एशिया, यूरोप और न्यूजीलैंड तक फैला था।

ऑस्ट्रेलिया के संघीय सहायक पुलिस आयुक्त जस्टिन गाउ ने कहा कि बच्चों की देखरेख करनेवाले एक कर्मचारी और बच्चों के फुटबॉल कोच उन 16 पुरुषों में शामिल है, जिन्हें न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से बाल यौन उत्पीड़न और इससे जुड़े अपराधों में गिरफ्तार किया है।

जांचकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया में 16 महीने से लेकर 15 साल तक के 46 पीड़ितों की पहचान की है।

गाउ ने कहा, ‘‘ कोई भी बच्चा अपने विश्वासपात्र लोगों द्वारा हिंसा और उत्पीड़न का शिकार नहीं होना चाहिए, चाहे वह विश्वासपात्र व्यक्ति परिवार का सदस्य हो, देखभाल करने वाला हो, या कोच हो।’’

पुलिस ने 18 ‘मामले’ अमेरिका को भेजे हैं और वहां बाल यौन उत्पीड़न संबंधी सामग्री से जुड़े कई मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 128 मामले कनाडा, एशिया, यूरोप और न्यूजीलैंड के अधिकारियों को भेजे गए हैं। पुलिस ने अभी आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल