लाइव न्यूज़ :

वैश्विक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन महामारी के पूर्व के स्तर तक लौटने की आशंका

By भाषा | Updated: November 4, 2021 13:38 IST

Open in App

(पेप कैनाडेल, मुख्य शोध वैज्ञानिक, जलवायु विज्ञान केंद्र, सीएसआईआरओ ओशन्स एंड एटमॉसफियर और कोरिने ले क्वेरे, रॉयल सोसाइटी रिसर्च प्रोफेसर)

कैनबरा,चार नवंबर (द कन्वरसेशन) कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगाई गई पाबंदियों के चलते वैश्विक कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई थी लेकिन अब ये दोबारा बढ़ना शुरू हो गया है और इस वर्ष इसके महामारी से पूर्व के स्तर के करीब पहुंचने की आशंका है। आज जारी हमारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

यह अहम रिपोर्ट ऐसे वक्त में सामने आई है जब दुनिया भर के नेताओं ने सीओपी26 वार्ता के लिए ग्लासगो में बैठक की। इसका मकसद ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’के खतरे से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना और उसपर अमल करना है।

यह विश्लेषण ‘ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट’ द्वारा किया गया था, जो दुनिया भर के वैज्ञानिकों का एक समूह है और वैश्विक ‘ग्रीनहाउस गैस’ के बारे में जानकारी एकत्र करता है।

वैश्विक उत्सर्जन तस्वीर

जीवाश्म ईंधन से वैश्विक कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन 2020 में पहले वर्ष की तुलना में 5.4 प्रतिशत कम हुआ। लेकिन इस वर्ष इसमें 2020 के स्तर से 4.9 प्रतिशत तक बढोतरी होने की आशंका है। इसका कारण वैश्विक अर्थवस्था के खुलने से ईंधन की मांग बढ़ना है।

प्रमुख उत्सर्जन राष्ट्र

चीन से उत्सर्जन अन्य देशों की तुलना में तेजी से हुआ है। यह उन कुछ देशों में से है जहां 2020 में उत्सर्जन में वृद्धि (1.4 प्रतिशत तक) हुई । भारत में इस वर्ष चीन के मुकाबले तेज गति से उत्सर्जन का अनुमान है। अमेरिका और यूरोपीय संघ में भी इस वर्ष उत्सर्जन 7.6 प्रतिशत बढ़ने के आसार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना