लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन टीके को आपात उपयोग के लिए मंजूरी मिलने पर खुशी हुई: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:32 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, तीन नवंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध करने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनिया के पास जितने अधिक उत्पाद होंगे, उतना ही बेहतर होगा।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि उसने भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन को ‘आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध’ (ईयूएल) का दर्जा दे दिया है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ के तकनीकी परामर्शदाता समूह ने इसकी सिफारिश की थी।

गेब्रेयेसस ने ट्वीट किया, '' एक और टीके कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल किए जाने को देखकर खुशी हुई। कोविड-19 से लड़ाई में जितने अधिक उत्पाद उपलब्ध होंगे, उतना बेहतर होगा। हालांकि, हमें टीका समानता और कमजोर समूहों तक इसकी पहुंच की प्राथमिकता को लेकर दबाव बनाए रखना है जोकि अब तक टीके की पहली खुराक भी प्राप्त नहीं कर पाए हैं।''

इस बीच, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्रमणि पांडेय ने भी डब्ल्यूएचओं के फैसले की सराहना की और डॉ टेड्रोस का आभार जताया।

पांडेय ने ट्वीट किया, '' हम कोवैक्सीन को ईयूएल मंजूरी दिए जाने में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस और उनकी टीम के योगदान के लिए धन्यवाद करते हैं। ये कदम जल्द टीकाकरण और टीका समानता के भारत और डब्ल्यूएचओं के साझा लक्ष्यों को पूरा करने की तरफ एक और कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब