भारत की स्थिति को देखते हुए अफ्रीका को पहले से तैयारी करनी होगी : स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख
By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:57 IST2021-04-29T19:57:07+5:302021-04-29T19:57:07+5:30

भारत की स्थिति को देखते हुए अफ्रीका को पहले से तैयारी करनी होगी : स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख
नैरोबी (केन्या), 29 अप्रैल (एपी) भारत कोरोना वायरस के जिस सूनामी से जूझ रहा है उस पर अफ्रीका को विश्वास नहीं हो रहा है। यह बात अफ्रीका के शीर्ष जन स्वास्थ्य अधिकारी ने कही है।
अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जॉन केंगासांग ने चेतावनी दी कि अफ्रीकी महादेश की आबादी लगभग उतनी ही है जितनी भारत की है और यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी सही नहीं है इसलिए उसे ‘‘काफी तैयार’’ रहना होगा क्योंकि यहां भी वैसी ही स्थिति हो सकती है जैसा दक्षिण एशियाई देश में हो रही है।
केंगासांग ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें तुरंत एकजुट होने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं। हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है।’’
केंगासांग ने अफ्रीकी देशों से अपील की कि वे राजनीतिक रैलियों सहित ज्यादा संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाएं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।