लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में पिछले सप्ताह प्रदर्शन के दौरान घायल युवती की मौत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:56 IST

Open in App

यांगून (म्यांमा), 19 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ पिछले सप्ताह प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी से घायल युवती की शुक्रवार को मौत हो गयी। युवती के भाई ने इस बारे में बताया।

राजधानी नेपीतॉ में नौ फरवरी को प्रदर्शन के दौरान म्या थ्वेत थ्वेत खिने को सिर में गोली लगी थी। उसे अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। तब डॉक्टरों ने कहा था कि उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।

विरोध प्रदर्शन से जुड़े वीडियो के अनुसार पानी की बौछारों से बचने के दौरान गोली लगने से मोटरसाइकिल पर सवार युवती जमीन पर गिर गयी थी।

म्यांमा में सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट करते हुए आंग सान सू ची समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। तख्तापलट के खिलाफ कई शहरों में लोग विभिन्न प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन करने निकले।

म्यांमा में सेना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में किसी प्रदर्शनकारी की यह पहली मौत है।

प्रदर्शनकारी के भाई ये ह्तुत आंग ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। नेपीतॉ में 1,000 बिस्तरों वाले जनरल हॉस्पिटल में एक सूत्र ने प्रदर्शनकारी युवती की मौत की पुष्टि की।

सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के प्रवक्ता ने इस सप्ताह संवाददाता सम्मेलन में 19 वर्षीय युवती की मौत की बात से इनकार नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल