लाइव न्यूज़ :

दरिंदों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, चलती बस में छह लोगों ने किया लड़की से गैंगरेप और फिर...

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:51 IST

एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को बांग्लादेश में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के सावर क्षेत्र में चलती बस में 22 वर्षीय एक युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बीडी न्यूज के अनुसार बलात्कार की यह घटना गत शुक्रवार रात आशुलिया मवेशी बाजार में हुई। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद आशुलिया थाने में मामला दर्ज कराया। 

गिरफ्तार सभी छह आरोपी यात्री बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन (18), शाजू (20), सुमोन मियां (24), मुनव्वर (24), शोहाग (25) और सैफुल इस्लाम (40) के रूप में हुई है। ये सभी लोग तुराग के कामरपाड़ा के निवासी हैं। दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता माणिकगंगज स्थित अपनी बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी और वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग आठ बजे नबीनगर बस अड्डे पहुंची। 

इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई। आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तो तभी वहां एक बस पहुंची जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर तथा सैफुल बस में सहायक के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक 35 टका किराया लेंगे। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपियों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचने से पहले ही बस से उतार दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया तथा उन्हें वापस नबीनगर ले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छह आरोपियों ने वहां युवती से सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि जब वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मदद के लिए नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका और सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को उनके चंगुल से बचाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला