कैनरी द्वीप पर प्रवासियों को बचाने के दौरान एक बालिका की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:04 IST2021-06-30T16:04:03+5:302021-06-30T16:04:03+5:30

Girl dies while rescuing migrants on Canary Islands | कैनरी द्वीप पर प्रवासियों को बचाने के दौरान एक बालिका की मौत

कैनरी द्वीप पर प्रवासियों को बचाने के दौरान एक बालिका की मौत

मैड्रिड, 30 जून (एपी) स्पेन के कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश कर रहे एक नाव में सवार प्रवासियों को बचाने के लिए चलाए गए एक अभियान के दौरान एक बालिका की मौत हो गई। स्पेनिश अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कैनरी द्वीप समूह के लिए आपात सेवा विभाग ने बताया कि एक लड़की और दो वयस्कों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर के पहुंचने से पहले ही, लड़की को सांस लेने में तकलीफ हुई। बचावकर्मियों का मानना है कि लड़की की उम्र लगभग पांच साल थी।

लड़की पूर्वी अटलांटिक महासागर में फंसी एक नाव पर सवार 35 प्रवासियों में से एक थी। पश्चिमी अफ्रीका से कैनरी द्वीप तक यह समुद्री मार्ग, यूरोप पहुंचने की उम्मीद में गरीबी और हिंसा से बचने की कोशिश में भाग रहे प्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बन गया है।

इस वर्ष अब तक 5,700 से अधिक प्रवासी द्वीपसमूह में आ चुके हैं, जबकि 2020 में इसी अवधि में 2,600 से अधिक प्रवासी आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl dies while rescuing migrants on Canary Islands

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे