लाइव न्यूज़ :

जिब्राल्टर ने जब्त ईरानी तेल टैंकर को छोड़ा, चालक दल के भारतीय सदस्य किए गए रिहा

By भाषा | Updated: August 16, 2019 05:40 IST

जिब्राल्टर में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक ईरानी तेल सुपरटैंकर को छोड़ दिया और उसके भारतीय कैप्टन एवं चालक दल के तीन अन्य भारतीय सदस्यों को रिहा कर दिया।

Open in App

लंदन, 15 अगस्तः जिब्राल्टर में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक ईरानी तेल सुपरटैंकर को छोड़ दिया और उसके भारतीय कैप्टन एवं चालक दल के तीन अन्य भारतीय सदस्यों को रिहा कर दिया। ग्रेस 1 टैंकर के कैप्टन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे रिहा किए जाने के लिए मैं आभारी और शुक्रगुजार हूं। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरी रिहाई को संभव बनाया।’’

जिब्राल्टर सरकार के एक प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि चालक दल के चार सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई है। ब्रिटेन के अधीन आने वाले अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र जिब्राल्टर ने जुलाई में ब्रिटिश रॉयल मरीन की मदद से ग्रेस 1 सुपरटैंकर को इस संदेह पर जब्त कर लिया था कि यह यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए सीरिया को तेल पहुंचा रहा है। रिहा किए गए चालक दल के ये भारतीय सदस्य इसी सुपरटैंकर में सवार थे।

जिब्राल्टर में सुनवाई के बाद क्षेत्र की स्थानीय शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाया कि ईरान से यह औपचारिक लिखित आश्वासन मिलने के बाद टैंकर को छोड़ दिया जाना चाहिए कि पोत अपना सामान सीरिया नहीं लेकर जाएगा और ईयू प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा।

जिब्राल्टर के मुख्यमंत्री फैबियन पिकार्डो ने कहा, ‘‘मुझे 13 अगस्त को ईरान का लिखित आश्वासन मिला कि ग्रेस 1 को छोड़े जाने पर उसे ऐसी जगह नहीं ले जाया जाएगा जिससे यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन हो। मैं इस आश्वासन का स्वागत करता हूं।’’

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?